आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर :  उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। उप राष्ट्रपति राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ नई दिल्ली से वायु सेना विमान से सुबह 9.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से राजभवन आएंगे।

उप राष्ट्रपति राजभवन से सुबह 10.40 बजे प्रस्थान कर सुबह 10.55 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचेंगे और वहां सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति कार्यक्रम पश्चात पूर्वान्ह 12.15 बजे राजभवन पहुंचेंगे।उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजभवन से दोपहर 3.30 बजे प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और वहां आयोजित विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को सम्बोधित करेंगे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कार्यक्रम पश्चात शाम 5.20 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर शाम 5.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से शाम 5.50 बजे दिल्ली के प्रस्थान करेंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments