रविशंकर विश्वविद्यालय में 22 जनवरी को छुट्टी की मांग को लेकर NSUI ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

रविशंकर विश्वविद्यालय में 22 जनवरी को छुट्टी की मांग को लेकर NSUI ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

रायपुर :  भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने विश्वविद्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 22 जनवरी को अवकाश की मांग को लेकर एनएसयूआई के ज़िला महासचिव रजत ठाकुर ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।

आज रविशंकर शुक्ल महाविद्यालय में NSUI जिला महासचिव रजत ठाकुर के नेतृत्व में कुलपति जी को ज्ञापन सौंपा एवं उनका ध्यान आकर्षित कराया गया। आने वाले 22 जनवरी को पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व वाला पल रहेगा जिसमें केंद्र से लेकर राज्य के हर एक गांव व शहर में दीपावली का माहौल बना रहेगा जिसके चलते हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एवं हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर स्कूल कॉलेज मे व शासकीय कर्मचारी एवं शासकीय संस्थाओं में अवकाश देने का निर्णय लिया गया हैं। जिसको संज्ञान लेते हुए कुलसचिव को रविशंकर विश्व महाविद्यालय में भी अवकाश की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा। ज्ञापन ज्ञापित करते समय एनएसयूआई के उत्तर विधानसभा महासचिव तनिक मिश्रा , ओज पांडेय , रोहित , यश छात्र नेता उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments