40 फीट खाई में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, दो लोगों की मौत

40 फीट खाई में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, दो लोगों की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही  : जिले में अंतरराज्यीय सीमा में एक दर्दनाक हादसे में मध्यप्रदेश के रहने वाले 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना गौरेला थाना क्षेत्र के करंगरा घाट पर हुई है. यहां तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर लगभग 30 से 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में न्यू सोल्ड पिकअप मालवाहक वाहन में सवार चालक और परिचालक दोनों की गाड़ी में ही मौत हो गई.

इस एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि अमरकंटक रोड में करंगरा घाट में यह हादसा हुआ. इस हादसे में गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत गई. वहीं हादसा इतना दर्दनाक था कि घटना के बाद दोनों मृतकों के शव गाड़ी में ही फंस गए थे, जिन्हें गौरेला पुलिस ने मौके पर जाकर रेस्क्यू कर काफी मशक्कत कर बाहर निकाला. वहीं दोनों ही मृतक व्यक्ति मध्यप्रदेश के अनूपपुर और शहडोल जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इनके पास से पुलिस को उनके दस्तावेज मिले हैं. इस आधार पर उनके एमपी के होने की संभावना जाहिर की जा रही है. वहीं गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्यवाही कर रही है.

घर में जा घुसी बस, 6 यात्री घायल

गौरेला में एक और हादसा हुआ है, जहां अनियंत्रित बस घर में जा घुसी. इस हादसे में 6 यात्री और स्कूली बच्चें घायल हुए हैं. यह हादसा गौरेला बांधामुड़ा के पास हुआ है. हादसे में घर क्षतिग्रस्त हो गया है. घर के सारे सदस्य सुरक्षित हैं. घटना में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है. वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments