प्रभुराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह : जय श्री राम के नाम से गूंजा पूरा जिला मुख्यालय

प्रभुराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह : जय श्री राम के नाम से गूंजा पूरा जिला मुख्यालय

दंतेवाड़ा, 22 जनवरी 2024 : प्रभु राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आज पूरा जिला मुख्यालय राम मय हो गया। इस पावन दिवस पर नगर के सभी चौक चौराहों को भगवा ध्वज एवं तोरण से सुसज्जित किया गया था। वहीं विगत रात्रि से ही मुख्यालय के सभी मुख्य मंदिर भजन कीर्तन से गुंज रहे थे। इसके अलावा आज जगह-जगह मानस मन्डलियों द्वारा राम चरित मानस का पाठ किया जा रहा था। आज प्रातः 11 बजे आराध्या मां दन्तेश्वरी मंदिर के प्रांगण से अथाह आस्था और उल्लास के साथ स्कूली बच्चें, गायत्री परिवार एवं आम जन मानसों के द्वारा मां दंतेश्वरी प्रागंण से लेकर बस स्टैण्ड चौक तक कलश एवं शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम के जय कारे के बीच प्रभु राम, मां सीता, अनुज लक्ष्मण एवं महाबली हनुमान की वेशभुषा धारण किये हुए छात्र-छात्राएं विशेष आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे। साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं ने भी परंपरागत पीले वस्त्र धारण करके कलश यात्रा की शोभा बढ़ा दी।

ज्ञात हो कि शहर में जगह-जगह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अयोध्या से सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी, जहां इस धार्मिक एतिहासिक क्षंण का साक्षी बनने के लिए राम भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। मां दंतेश्वरी प्रागंण को भी रंगोली से सजाया गया था। साथ ही परिसर स्थल में सुरसंगम मानस मंडली चितालंका, ज्ञान गंगा मानस मंडली बचेली, माडि़या मानस मंडली गुमड़ा, श्रद्वा मानस मंडली धरमपुरा कैम्प किरंदुल तथा सत्संग रामायण मंडली बालपेट के द्वारा क्रम से रामचरित मानस का पाठ किया गया। कल रात्रि से ही मुख्यालय के नागरिकों ने रामलला प्राणं प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में घर-घर दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों से भी भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर मां दन्तेश्वरी प्रांगण में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण सहित आमजन मानस उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments