स्व. पत्रकार उमेश राजपूत का श्रद्धांजलि दिवस का आयोजन उनके गृह ग्राम हीराबतर में होगा आयोजित

स्व. पत्रकार उमेश राजपूत का श्रद्धांजलि दिवस का आयोजन उनके गृह ग्राम हीराबतर में होगा आयोजित

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : स्व. पत्रकार उमेश राजपूत का 14 वीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कल 23 जनवरी को उनके गृह ग्राम हीराबतर में दोपहर 2 बजे रखा गया है। इस अवसर स्व. राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी वहीं उनके गृह ग्राम में उनके स्टैच्यू स्थापित करने हेतु भूमि पुजन भी की जाएगी। बतादें कि स्व. पत्रकार उमेश राजपूत का 23 जनवरी 2011 को उनके आमापारा छुरा स्थित निवास पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।तत्पश्चात छुरा नगर में 4 बजे छुरा नगर के अखबार वितरित करने वाले हाकरों को गर्म जेकेट वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर ब्लाक एवं ज़िले के सभी वरिष्ट पत्रकारों के साथ राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संत उमेशानंद गिरि महराज, प्रदेश सचिव संत अंजनी नंदन शरण महराज,छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा, जिला महामंत्री सैय्यद चिराग अली,ग्राम पंचायत भरुवामुड़ा सरपंच प्रताप नेताम के साथ ग्राम प्रमुख एवं ग्रामीणों के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments