बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव पहुंचे रसेला क्षेत्र के दौरे पर

बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव पहुंचे रसेला क्षेत्र के दौरे पर

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद/छुरा  : बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र विधायक जनक ध्रुव रसेला क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने कुड़ेरादादर से कनफाड़ मुख्य मार्ग पर कुड़ेरादादर से कनाफाड़ के बीच बन रहे दो पुलिया निर्माण कार्यों का निर्माण स्थल पर पहुंच कर कार्यों का जायजा लेते हुए गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने एवं समयावधि तक कार्य पूर्ण करने हेतु विभाग एवं ठेकेदार को निर्देश दिए।तत्पश्चात ग्राम मड़वापथरा में गंगवंशी नेताम परिवार देवकोठार में आयोजित देवजात्रा,देव पूजा/देव दर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ईष्टदेव श्री बुढ़ादेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक जनक ध्रुव के साथ भुवन लाल नेताम सरपंच मुड़ीपानी, श्रीमती केसरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, बालकराम मरकाम सभापति चिंगरमाल सर्कल राजगढ़ समाज, थानेश्वर कंवर सभापति जनपद पंचायत छुरा, कृष्ण गुप्ता उप सरपंच मुढ़ीपानी, पुनीत राम ध्रुव कांग्रेस कार्यकर्ता, बिगेन्द्र ठाकुर सरपंच रसेला,डगेश्वर ओंटी, वनोपज संचालक समिति जिला गरियाबंद,भाव सिंह ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता रसेला, नोहर सिंह ध्रुव प्रबंधक लघु वनोपज समिति मुढ़ीपानी ,भूवेंद्र मरकाम सचिव राजगढ़ समाज छुरा राज परिक्षेत्र, सुमार सिंह नेताम अध्यक्ष नेताम जात्रा समिति मड़वापथरा, मुढ़ीपानी ,श्रीमती राजेश्वरी नेताम,पार्वती नेताम ,कुंती नेताम, बासंती बाई, खिरमती बाई, सुन्दर लाल,मंगलीन ,दुरपती के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण जन उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments