रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह उत्सव छुरा नगर सहित पूरे अंचल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह उत्सव छुरा नगर सहित पूरे अंचल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा:  22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह उत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय गरियाबंद एवं ब्लाक मुख्यालय छुरा सहित पुरे अंचल में हर्षोल्लास पूर्वक वातावरण रहा।

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जगह जगह भजन कीर्तन एवं मानस मंडलियों के आयोजन के साथ रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

 इसी क्रम में छुरा नगर के मानस मंदिर में जनपद पंचायत छुरा के द्वारा मानस मंडलियों का आयोजन कार्यक्रम रखा गया जहां सभी मानस मंडलियों ने प्रस्तुति भी दी। इस दौरान मानस मंदिर में नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी देखने को मिला। साथ ही छुरा नगर के बजरंग चौक में प्रसाद वितरण हेतु पंडाल लगाकर सभी राहगीरों को प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शीतला मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें भंडारे प्रसाद हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

इसी परिप्रेक्ष्य में ग्राम हीराबतर में डीजे व बाजे गाजे के साथ भगवान रामलला को जेसीबी मशीन में बिठाकर गांव भ्रमण हेतु ग्राम के आयोजन कर्ताओं के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालकर प्रत्येक घरों के दरवाजे तक ले जाया गया। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही गांव के बच्चे, बुजुर्ग, महिला, युवा सभी रामनाम के धुन पर थिरकते नजर आये। इसी क्रम में रसेला, रूवाड़,मुरहीपानी, कनसिंघी, कुड़ेरादादर,सेम्हरा, टेंगनाबासा, जैसे अंचल के सैकड़ों गांवों में यह दृश्य देखने को मिला।

इस अवसर पर सभी जगह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments