परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद/ छुरा : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर गरियाबंद ब्लाक कई गांवों के बीच पहुंचे विधायक जनक ध्रुव जिसमें कोड़ोहरदी, दशपुर, गर्भनतोरा,भैंसातरा, चिखली,गुजरा ग्राम पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने विधायक जनक ध्रुव का अभूतपूर्व एवं एतिहासिक स्वागत किया।बीस साल बाद किसी विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों का उत्साह चरम पर रहा, इस अवसर विधायक ने सभी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कुछ आवेदनों पर त्वरित निर्णय लेते हुए निर्माण कार्य एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए।
इस बीच लंबे अरसे बाद विधायक को अपने बीच पाकर वनांचल ग्राम के ग्रामीण काफी प्रसन्न होते हुए कहा कि हम वनांचल क्षेत्र में निवासरत रहते हैं और आप एक ऐसे विधायक हैं जो हमारे बीच पहुंच कर हमारे हालचाल पूछने पहुंचे जिसके लिए हम ग्रामवासी आपके आभारी हैं और हम चाहते हैं कि इसी प्रकार हमारे सभी दुख-सुख और हमारी छोटी बड़ी समस्याओं पर हमारे साथ खड़ा रहें।
इस दौरान सभी गांवों में उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों को उनके बीच हमेशा बने रहने एवं एक साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर विधायक के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments