परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लाक मुख्यालय छुरा नगर में पत्रकारों के द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। सभी पत्रकारों का बैच बिल्ला लगाकर स्वागत किया गया। वहीं इस अवसर पर छुरा नगर के पत्रकारों के द्वारा नगर के अखबार बांटने वाले हाकरों को स्व. पत्रकार उमेश राजपूत की स्मृति में गर्म जेकेट वितरण कर सम्मान किया गया। वहीं बालिकाओं का भी बेच एवं तिलक लगाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर छुरा नगर के पत्रकार अब्दुल समद खान, नरेंद्र तिवारी, अशोक दिक्षित, कुलेश्वर सिन्हा, प्रकाश यादव, उज्जवल जैन, मेष नंदन पाण्डेय, इमरान मेमन, तेजस्वी यदु,परमेश्वर राजपूत, शशांक चौबे,किशन सिन्हा, गोल्डन यादव,रेवेन्द्र दिक्षित, परस सिन्हा, साथ स्कुली छात्र छात्राओं के साथ नगरवासी भी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments