ग्राम कामराज में कल होगा मड़ाई मेला का आयोजन

ग्राम कामराज में कल होगा मड़ाई मेला का आयोजन

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा :  विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम कामराज में मड़ाई मेला का आयोजन कल 27 जनवरी को रखा गया है। बतादें कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में मड़ाई मेला का एक विशेष महत्व है जहां आयोजन के दौरान गांव के देवी देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना करते हैं वहीं देवी के बैरक लेकर गांव के पुजारी एवं ग्राम प्रमुख मड़ाई मेले का भ्रमण करते हैं।

इस अवसर पर गांव की बहन बेटियां भी अपने मां, बाप, भाई के घर पहुंचते हैं सभी ग्राम वासी खुशी के साथ एक दुसरे से मिलते हैं और इस आयोजन से गांव में परस्पर, प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण देखने को मिलता है।

   वहीं मड़ाई मेला के अवसर पर रात्रिकालीन मनोरंजन हेतु गोपीकिशन नाच पार्टी ग्राम चरोटा अंगारी, जिला बालोद छत्तीसगढ़ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्राम वासियों की ओर से किया गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments