परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद/छुरा : गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर आज ब्लाक मुख्यालय छुरा सहित अंचल के ग्राम पेंड्रा, सिवनी, कामराज, भरूवामुड़ा, हीराबतर, रसेला, रूवाड़ सहित कई गांवों में 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम भारत माता की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात प्रभातफेरी निकाली गई वहीं मंच के माध्यम से बच्चों ने कविता, भाषण की प्रस्तुति दी तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस कड़ी में ग्रामीण अंचलों में यह आयोजन लगभग 4 बजे तक चला वहीं इस आयोजन से सभी बच्चे काफी खुश नजर आए साथ ही इस आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा का विकास भी होता है।
इस अवसर पर सभी स्कुल के छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकगण व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं नगरवासी उपस्थित हुए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments