डौण्डी लोहारा : तहसील मुख्यालय डौण्डी लोहारा में आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष उल्लास तथा भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डौण्डी लोहारा विधायक अनिला भेड़िया ने प्रातः 09 बजे स्व लाल रघुवीर सिह स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष पोषण लाल बनपेला ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन भी किया। मुख्य अतिथि उद्बोधन के रूप में अनिला भेड़िया ने वहां उपस्थित समस्त जनों को गणतंत्र दिवस की व नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू जनपद अध्यक्ष जागृति सोनकर जनपद उपाध्यक्ष पोषण लाल बनपेला नगर उपाध्यक्ष पंचायत डौडी लोहारा विद्या शर्मा गोपाल प्रजापति हस्तीमल सांखला जयेश ठाकुर जसराज शर्मा समस्त वार्डों के पार्षद के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
समारोह में स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं हर्षफायर, राष्ट्रपति की जय का उद्घोष किया गया।
संस्कृति कार्यक्रम में ज्ञानदीप हाई स्कूल डौण्डीलोहारा को प्रथम सेजेश डौण्डी लोहारा को द्वितीय व उत्तर माध्यमिक शाला डौडी लोहारा को तृतीय इसी तरह मार्च पास्ट में एसपीसी दल डौडी लोहारा को प्रथम गाइड सेजेश डौडी लोहारा को द्वितीय एवं कब दल प्राथमिक शाला डौडी लोहारा को तृतीय स्थान प्राप्त वहां उपस्थित मुख्य अतिथि अनिला भेड़िया एवं अन्य द्वारा विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन हेतु उन्हें नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी रही की समस्त कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments