कौन है वो 7 खिलाड़ी जिन्हें मिला पद्मश्री,जानिए...

कौन है वो 7 खिलाड़ी जिन्हें मिला पद्मश्री,जानिए...

 नई दिल्ली :  टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चुना गया. उनके समेत खेल की 7 हस्तियों को पद्मश्री मिलेगा. एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा, तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो, 1964 ओलंपिक का स्वर्ण जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य हरबिंदर सिंह, बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना, इंग्लिश चैनल को पार करने वाले दिव्यांग तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया और मलखंब गुरु उदय विश्वनाथ देशपांडे पद्मश्री के लिए चुने गए.

जाने ये खास बातें

43 वर्ष की उम्र में बोपन्ना विश्व के सबसे उम्रदराज नंबर एक युगल खिलाड़ी बनने जा रहे हैं. चेन्नई की 37 वर्षीय जोशना चिनप्पा 20 सालों से स्क्वॉश खेल रही हैं. पूर्णिमा 2008, 12 ओलंपिक में तीरंदाजी टीम की कोच थीं.

80 वर्षीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी हरविंदर सिंह के नाम तीन ओलंपिक पदक हैं. टोक्यो पैरालंपिक में पैरा शटलरों की सफलता में गौरव खन्ना का बड़ा हाथ था. वह लखनऊ में पैरा शटलरों की अकादमी चलाते हैं.

सतेंद्र भिंड (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं. विकलांगता के बावजूद उन्होंने चार तैराकों के साथ रिले के रूप में इंग्लिश चैनल को पार किया. 70 वर्षीय उदय ने देश ही नहीं दुनिया में मलखंब को नया जीवन दिया.

मलखंब गुरु उदय विश्वनाथ

तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो

हरबिंदर सिंह

सतेंद्र सिंह लोहिया

बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना

रोहन बोपन्ना

स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments