छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस से न्याय यात्रा समन्वयक बनाए गए अभिषेक मिश्रा

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस से न्याय यात्रा समन्वयक बनाए गए अभिषेक मिश्रा

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें राहुल गांधी कई राज्यों में यात्रा के दौरान पहुंचेंगे। जिसके लिए सभी राज्यों में जिम्मेदारी हेतु कांग्रेस पार्टी की ओर से पदाधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा हेतु छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस न्याय यात्रा के समन्वयक अभिषेक मिश्रा को नियुक्त किया गया है।

बतादें कि अभिषेक मिश्रा छुरा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल सारागांव के निवासी हैं और अभी वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं। साथ ही उनके पिताजी बालमुकुंद मिश्रा छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। अभिषेक मिश्रा से बात करने पर बताया कि राहुल गांधी यात्रा के दौरान रायगढ़ पहुंचेंगे और यह यात्रा कई स्थानों पर होते हुए गुजरेगी जिसमें इस न्याय यात्रा में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस से 700 लोग शामिल रहेंगे। 

इस यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा के द्वारा किसानों को 3100 रुपए में धान खरीदी एवं महिलाओं के लिए नारी वंदन योजना में पेचिदा नियम जैसे कई वादों पर सरकार के द्वारा लोगों को ठगा गया और अभी तक पुरा नहीं किया है इस अन्याय के संबंध में न्याय हेतु इस यात्रा के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाने आवाज उठाई जाएगी।

 अभिषेक मिश्रा को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के न्याय यात्रा समन्वयक बनाए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनके ग्रामवासी एवं क्षेत्र वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments