विधायक जनक ध्रुव मड़ाई मेला कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ग्राम खुर्सीपार

विधायक जनक ध्रुव मड़ाई मेला कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ग्राम खुर्सीपार

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा :  गरियाबंद ब्लाक अंतर्गत खुर्सीपार में आज मड़ाई मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर आज बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव खुर्सीपार पहुंचकर मड़ाई मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया एवं इस बीच विधायक को अपने बीच पाकर सभी लोग काफी प्रसन्न नजर आए। इस बीच विधायक ने देवी देवताओं की पुजा अर्चना कर मत्था टेका तत्पश्चात मंच से सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गांव में एक विशेष सौहार्द का वातावरण देखने को मिलता है और मड़ाई मेला का हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान है। साथ ही इस आयोजन के लिए सभी ग्राम वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विधायक ने कई लोगों से मुलाकात भी किया एवं उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए।
इस दौरान विधायक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments