जिला रोजगार कार्यालय में 2 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

जिला रोजगार कार्यालय में 2 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा 30 जनवरी 2024 : जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 2 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक नव किसान बायो प्लांटेक लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 25 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी।

उक्त पद हेतु केवल पुरुष आवेदक ही पात्र होंगे, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक रखा गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 9000 से 15000 रुपए निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदक का कार्यक्षेत्र जॉजगीर चांपा, बलौदा एवं बिलासपुर रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments