डीआईजी के एल ध्रुव राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार से होंगे सम्मानित

डीआईजी के एल ध्रुव राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार से होंगे सम्मानित

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा :  विकास खंड छुरा के अन्तर्गत ग्राम सिवनी के निवासी  आईएपीएस, वर्तमान डीआईजी  के एल ध्रुव को महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा आने वाले 15 अगस्त को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चयन होने पर विकास खंड छुरा के सर्व समाज गौरवान्वित महसूस करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

बधाई देने वाले में सर्वप्रथम छग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष व वर्तमान जिला अध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर,जिला संरक्षक छत्तरसिंह ठाकुर, ध्रुव समाज छुरा राज अध्यक्ष शिवदर्शन सिंह,छुरा सर्कल के अध्यक्ष कोमल सिंह ध्रुव, दुल्ला सर्कल अध्यक्ष भगवान सिंह ध्रुव,आदिवासी समाज के जिला कोषाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर,ध्रुव गोड़ समाज के जिलाध्यक्ष पुरन सिंग ठाकुर,सलाहकार बृजलाल ध्रुव,समाजसेवी शीतल ध्रुव, पुनितराम ठाकुर,सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष लेखराज ध्रूवा,सरपंच संघ उपाध्यक्ष बिगेन्द्र ठाकुर,गरियाबंद सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष मनीष ध्रुव, युवा प्रमुख नरेन्द्र ध्रुव,जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी,मैनपुर युवा नेता राम कृष्ण ध्रुव,नोके लाल ध्रुव, कोसमबुडा़ सरपंच व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष कौशल सिंह ठाकुर, ध्रुव गोड़ समाज के प्रांतीय अध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव,जिला पंचायत सदस्य केशरी नोहर ध्रुव,यादव समाज प्रमुख यशवंत यादव,साहू समाज प्रमुख दमेश्वर साहू मडे़ली सहित सर्व समाज के प्रमुखों ने बधाई दी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments