छत्तीसगढ़ :गले में रॉड डालकर कक्षा चौथी के छात्र को नाबालिग चचेरे भाई ने उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ :गले में रॉड डालकर कक्षा चौथी के छात्र को नाबालिग चचेरे भाई ने उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

बालोद :  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में छात्र के गले में लोहे की रॉड डालकर निर्मम हत्या कर दी गई. 9 वर्षीय छात्र की हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका नाबालिग चचेरा भाई है. जिसे पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है. हत्या का कारण दोनों बच्चों के बीच गाली-गलौज और पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. यह मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना 31 जनवरी की है. सुबह 9 वर्षिय बालक तोरण साहू गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ने गया हुआ था. तोरण कक्षा चौथी के में पढ़ाई करता था. जहां दोपहर में मध्यान भोजन में खाना खाने के बाद वह अपने क्लास के एक बालक के साथ शौच करने स्कूल से लगभग 200 मीटर दूर स्थित तालाब की ओर गया. इस दौरान स्कूल की घंटी बजी पर उसका एक साथी वापस लौटकर तो आ गया लेकिन तोरण वापस नहीं लौटा. जिससे स्कूल के प्रधान पाठक और शिक्षक अनजान रहे. शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब सभी बच्चे अपने घर लौट गए. तो तोरण की मां अपने बेटे के घर नहीं लौटने की जानकारी स्कूल के शिक्षक को दी. जिसके बाद सभी बच्चे की खोजबीन में लग गए. इसी दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने उनके बेटे को गौठान की ओर जाते देखने की बात कही. जिसे ढूंढते हुए उसकी मां गौठान पहुंची जहां निर्माणाधीन भवन के कोने में मां ने अपने बेटे को मृत पड़ा हुआ देखा तो उसके होश उड़ गए. बच्चे के चेहरे पर वार के निशान मिले और गले में लोहे की रॉड गोदा हुआ था.

इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई और पुलिस की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. मामले में 12 घंटे के अंदर हत्या के आरोप में मृतक के चचेरे भाई 14 वर्षीय औपचारिक बालक से पूछताछ की. इस दौरान उसने अपने चचेरे भाई की हत्या करना कबूल किया.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चे के पिता और आरोपी अपचारी बालक के परिवार के बीच जमीन को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था. इस मामले में पूर्व में अपराध पंजीबद्ध है. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस बात को लेकर भी बच्चों में तो विवाद नहीं हुआ था. बच्चों के बीच विवाद गाली-गलौज भी हुआ था. हालांकि यह जांच का विषय है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments