5 दरिंदों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

5 दरिंदों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

सरगुजा : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है. जशपुर जिले के बाद अब अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 5 दरिंदों ने किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने लालमाटी गई हुई थी. इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर किशोरी को आरोपियों ने घर छोड़ने के बहाने जंगल की तरफ ले गए, जहां किशोरी के साथ 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.

इस घटना की पूरी कहानी पीड़िता ने परिजनों को दी. इसके बाद परिजन के साथ किशोरी शिकायत करने कोतवाली थाना पहुंची. पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार किया है. एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

जशपुर में भी पांच युवकों ने नाबालिग से किया था गैंगरेप

हाल ही में जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में भी नाबालिग किशोरी से 5 युवकों ने गैंगरेप किया था. पीड़िता पंचायत के पास डीजे चल रहा था उसे देखने गई थी, जहां से लौटते वक्त दो लड़कों ने नाबालिग को रास्ते में रोका, फिर उसका अपहरण किया. इसके बाद तीन और लड़के आए, जहां पांचों आरोपियों ने मिलकर नाबालिग के साथ अनाचार किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता की निशानदेही पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments