कलेक्टर ने की कार्रवाई,काम में लापरवाही बरतने पर धान खरीदी केंद्र के सहायक समिति प्रबंधक निलंबित

कलेक्टर ने की कार्रवाई,काम में लापरवाही बरतने पर धान खरीदी केंद्र के सहायक समिति प्रबंधक निलंबित

खैरागढ़  :कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने निरीक्षण के दौरान झुरानदी खरीदी केन्द्र में अव्यस्था पर नाराजगी जताई. आज कार्य में लापरवाही बरतने पर धान उपार्जन केंद्र झुरानदी के सहायक समिति प्रबंधक प्रकाश कुमार चंदेल को निलंबित भी कर दिया गया. सहायक पंजीयक की जांच के उपरांत कार्य में लापरवाही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई.

खैरागढ़ कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देश के बाद धान उपार्जन केन्द्र झुरानदी में लापरवाही बरतने के कारण सहायक पंजीयक ने जांच उपरांत सहायक समिति प्रबंधक प्रकाश कुमार चंदेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उनके स्थान पर रणजीत वर्मा लिपिक सेवा सहकारी समिति झुरानदी को धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी के साथ-साथ समिति के समस्त कार्यों के लिए अधिकृत किया गया है.

बता दें कि कलेक्टर वर्मा ने निरीक्षण के दौरान झुरानदी धान खरीदी केन्द्र में ड्रेनेज सिस्टम, स्टेकिंग और अन्य व्यवस्था में लापरवाही पाई थी. इस पर उन्होंने छुईखदान एसडीएम को झुरानदी धान खरीदी केन्द्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं का विस्तृत जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे. कलेक्टर श्चंद्रकांत वर्मा द्वारा झुरानदी धान उपार्जन केन्द्र में अव्यवस्था एवं खरीदी से संबंधित सवाल पर सहायक समिति प्रबंधक प्रकाश कुमार चंदेल आवश्यक जानकारी नहीं दे पाए. जांच के दौरान फड़ में कुल 25 स्टेक लगे थे, जिसमें 8-10 स्टेक में ड्रेनेज नहीं पाया गया, बाकी स्टेक में सिंगल लेयर ड्रेनेज लगा हुआ पाया गया. वहीं फड़ लगे स्टेक अव्यवास्थित तरीके से लगाया पाया गया है. सहायक पंजीयक रघुराज सिंह ने जांच उपरांत उपार्जन केंद्र में अव्यवस्था व कार्य में लापरवाही पाए जाने के बाद सहायक समिति प्रबंधक प्रकाश कुमार चंदेल को निलंबित करने की कार्रवाई की है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments