आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज बेंदकुरा के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक जनक ध्रुव

आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज बेंदकुरा के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक जनक ध्रुव

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद  : आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज का कार्यक्रम का आयोजन आज गरियाबंद क्षेत्र के ग्राम बेंदकुरा में रखा गया था। जहां मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव भी पहुंचे, वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार ध्रुव, विशिष्ट अतिथि किरण ध्रुव,गजा बाई, अमृत पटेल, अमित मिरी, लाल सिंह, अशोक मरकाम रहे।जहां लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किये। इस दौरान बेंदकुरा में नवीन शाला भवन का लोकार्पण भी विधायक के द्वारा किया गया।  वहीं इस दौरान बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी । साथ ही विधायक के द्वारा सभी लोगों को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त भी किया गया। इस अवसर पर विधायक के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ ध्रुव समाज के पदाधिकारी एवं अन्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments