छत्तीसगढ़ :शिक्षक बना भक्षक, पिछले सालों से नाबालिग की लूट रहा था आबरू, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

छत्तीसगढ़ :शिक्षक बना भक्षक, पिछले सालों से नाबालिग की लूट रहा था आबरू, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बलरामपुर:  जिले के रघुनाथनगर में एक सरकारी शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिक छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर पिछले 10 सालों से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने मामले में अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है।

मामला ग्राम पंचायत चपोता का है जहां शिक्षक राजेन्द्र सिंह ने इस शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया है।आरोपी शिक्षक ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था।

पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया और तत्काल वह परिजनों के साथ थाना पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस की टीम ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दिया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments