पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 08 लाख रू  इनामी नक्सली डीवीसीएम हुआ ढेर

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 08 लाख रू  इनामी नक्सली डीवीसीएम हुआ ढेर

 

दंतेवाड़ा  : दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् जिला दंतेवाड़ा एवं सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थित की आसूचना प्राप्त हुई थी।उक्त आसूचना पर उप पुलिस अधीक्षक गोविन्द सिंह दीवान के नेतृत्व में डीआरजी,बस्तर फाइटर एवं सीआरपीएफ 231 का यंग प्लाटून का संयुक्त बल नक्सल गस्त सर्च अभियान पर रवाना हुए थे।दिनांक 07 फरवरी को लगभग  4:30 बजे गोंदपल्ली,परलागट्टा एवं  बड़ेपल्ली के बीच जंगल/पहाड़ी में पूर्व से घात लगाये माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया।

पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जबावी कार्यवाही से नक्सली जंगल/पहाड़ियों का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ पष्चात घटनास्थल का सर्च करने पर घटना स्थल से 01पुरुष माओवादियों का शव,  01 नग देशी  कट्टा, 04 नग राउण्ड, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों की पहचान चन्द्रन्ना उर्फ सत्यम उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी सिंगाराम, थाना गोलापल्ली जिला सुकमा  के तौर पर  हुई  है , जो वर्ष 2013 के पूर्व माड़ डिविजन का डीवीसी मेम्बर था एवं  विगत वर्षों से दक्षिण बस्तर डिविजन के जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था।उक्त माओवादी पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 08  लाख रू0 ईनाम घोषित है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments