परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : थाना गरियाबंद क्षेत्र अंतर्गत लूट की दो अलग-अलग घटनाओं में फरार आरोपियों की पताशाजी हेतु साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले द्वारा अलग-अलग 04 इन्वेस्टिगेशन टीम गठित कर फरार आरोपियों की पताशाजी की जा रही है। 4 टीमों में जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारियों का टीम गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है।
बतादे कि दिनांक 03.02.2024 के रात्रि 01.30 बजे दो अज्ञात आरोपियों द्वारा जय लक्ष्मी पेट्रोल पंप के ऑपरेटर से एवं दिनांक 09.02.2024 को रात्रि 23:50 से 01:00 बजे मध्य 03 अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी के दरवाजा खटखटया साथी का तबियत खराब है कह कर जबरदस्ती घर अंदर घुस लूट के घटना को अंजाम दिए हैं। उक्त घटना की रिपोर्ट पर थाना गरियाबंद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस टीम द्वारा लगातार साइबर सेल एवं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से फरार आरोपियों की पताशाजी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही घटना के फरार आरोपी पुलिस के हिरासत में होगी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments