परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में आज राहुल गांधी रायगढ़ जिले के नहरपाली पहुंचे। जहां बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव भी शामिल हुए। जहां विधानसभा के सभी कांग्रेसी विधायक नहरपाली जिला रायगढ़ में उपस्थित होकर राहुल गांधी का स्वागत किये। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक चलेगी जिसमें रायगढ़ से होते हुए छत्तीसगढ़ के शक्ति, कोरबा, सुरजपुर, बलरामपुर होते हुए गुजरेगी।
इस न्याय यात्रा में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस से एवं आदिवासी कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी से भी कई हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इस यात्रा में भाजपा सरकार द्वारा 3100 रूपये में धान खरीदी एवं महिलाओं के लिए नारी वंदन योजना में पेचिदा नियम जैसे कई वादों पर भाजपा सरकार के द्वारा लोगों को ठगा गया है और अभी तक पुरा नहीं किया गया है ऐसे कई अन्याय के संबंध में न्याय हेतु इस यात्रा के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाने आवाज उठाई जाएगी।
रायगढ़ में पहुंचे सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत के बाद यह यात्रा आगे के लिए निकल पड़ी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments