युवक पर जानलेवा हमला,डायल 112 ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल

युवक पर जानलेवा हमला,डायल 112 ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल

 

कोरबा : कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्रान्तर्गत मारपीट की एक घटना सामने आई है, जिसमें कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक को बुरी तरीके से लहूलुहान होने तक पीटा है, मामले में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच घायल को समय रहते उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से मारपीट की सूचना पर बालको कोबरा-1 की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई जहां पहुंचकर डायल 112 कॉलर से मिले जिन्होंने बताया कि उसके भांजे को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मारपीट कर को लहूलुहान कर नदी किनारे छोड़ दिया गया है, कॉलर ने घटनास्थल में ले जाकर उन्हें दिखाया जहां पर संतोष चौहान पिता स्वर्गीय फिरंता चौहान उम्र 45 वर्ष नामक व्यक्ति मूर्छित अवस्था में नदी किनारे पड़ा हुआ था। जिसके सर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमला किया गया था, जिसकी वजह से उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। उसे समय रहते आरक्षक 151 हिमांचल सिंह कंवर, चालक सी.जी. 307 सत्येंद्र सिंह गेंदले तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर एडमिट कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है, उक्त घटना की सूचना थाना प्रभारी बालको को दे दिया गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments