दंतेवाड़ा : जिला दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्रांतर्गत अरनपुर से पोटाली जाने के रास्ते में सड़क सुरक्षा में लगे सीएएफ पोटाली के बल को पोटाली बाजार के पास सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा रोड के किनारे में लगभग 03 किलो का प्रेशर आईईडी दिखायी दिया।जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के आदेशानुसार थाना प्रभारी अरनपुर के नेतृत्व में सीआरपीएफ़ 111 वाहिनी की बीडीएस टीम तथा थाना अरनपुर के साथ सीएएफ पोटाली का बल मौक़े पर रवाना हुआ।
संयुक्त बल द्वारा माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी स्थल पर पहुंचकर उक्त आईईडी लगभग 03 किलो वज़नी को बीडीएस टीम द्वारा डिटेक्ट कर सुरक्षार्थ डिस्पोज किया गया। इस प्रकार संयुक्त बल द्वारा माओवादियों की सुरक्षाबलों को नुक़सान पहुँचाने की कोशिश को नाकाम किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments