पानी की समस्या लेकर नगर पंचायत लवन के सामने वार्ड की महिलाओं ने खोला मोर्चा

पानी की समस्या लेकर नगर पंचायत लवन के सामने वार्ड की महिलाओं ने खोला मोर्चा

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के नगर पंचायत लवन में विगत कई वर्षों से पानी की समस्या बनी हुई है जिसको लेकर वार्ड की महिलाओं ने नगर पंचायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के खिलाफ नगर पंचायत के सामने मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किये।नगर के विभिन्न वार्डो सहित वार्ड2 की महिलाओं ने जमकर हल्ला बोला।महिलाओं में गायत्री साहू,पुन्नी साहू, अमरीका साहू, प्रमिला साहू, पिंकी साहू, राजकुमारी सेन, कुंती, महेश्वरी सहित सैकड़ों महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर नगर पंचायत सीएमओ को आवेदन देकर निराकरण की मांग किये हैं, निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी वार्ड की महिलाओं ने नगर पंचायत के अधिकारियों एव कर्मचारियों को दिये हैं।अब देखना यही होगा कि इनकी समस्याओं को सीएमओ नगर पंचायत लवन कब सुध लेते हैं।फिलहाल नगर की महिलाओं में नगर पंचायत लवन की पानी की व्यवस्थाओं को लेकर जमकर नाराजगी व्याप्त है।सीएमओं श्री प्रधान का कहना है कि जल्द ही समस्या का निराकरण किये जाएंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments