बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नक्सलियों ने एक बार फिर IED ब्लास्ट कर उत्पात मचाया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि एरिया डॉमिनेशन पर जवान निकले थे।
दरअसल, बेचापाल पदमपारा के पास नक्सलियों ने IED लगाए थे, जहां IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। यह जवान छत्तीसगढ सशत्र बल 19/A कंपनी का था। एरिया डॉमिनेशन पर जवान निकले थे। जानकारी के अनुसार शहीद जवान राम आशीष यादव CAF में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। इलाके में सर्चिंग जारी है। SP बीजापुर जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की। मामला मिरतूर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments