कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार को एसपी ऑफिस के सामने के घर में सड़ी-गड़ी हालत में लाश मिली थी। मां-बेटी हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतिका का ब्वायफ़्रेंड ही उसका कातिल निकला। वहीं इसकी गूंज आज विधानसभा में भी देखने को मिली।
पुलिस ने आरोपी के पास मृतका की स्कूटी, मोबाईल और घर में लगे ताले की चाबी को बरामद किया है। सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, दोनों ने पूर्व में कोर्ट मैरिज की थी और उनमे आये दिन विवाद होता था। जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने दोनों हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी का नाम अश्वनी पांडेय बताया जा रहा है वह बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी के रहने वाला है। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को मिली थी घर में लाश
दरअसल, रविवार को एसपी ऑफिस के सामने बंद घर में मां बेटी की सड़ी-गली हालत में लाश मिली थी। पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी और हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखा कि, घर के गेट में ताला लगा है। जिसके बाद ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई और देखा की दो लाश पड़ी है। जिसके बाद रायपुर से फॉरेन्शिक की टीम पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। वहीं लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं घर के बाहर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।
कवर्धा हत्याकांड का मुद्दा विधानसभा में उठा
विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने इस मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि, कवर्धा में लगातार हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका समर्थन कांग्रेस विधायक उमेश पटेल, विक्रम मंडावी, द्वारकाधीश यादव ने भी किया। विधायकों ने कहा कि, कवर्धा गृहमंत्री का क्षेत्र होने के बाद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments