बालोद : संकुल स्तरीय विज्ञान ,गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन संकुल केंद्र कोटेरा में आयोजित किया ।संकुल के अलग अलग विद्यालय से बच्चों द्वारा गणित एवं विज्ञान के मॉडल का प्रदर्शन किया गया। इसमें 15 शिक्षक व 45 विधार्थियों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में संकुल स्तर पर प्रथम,द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने प्रतिभागियों को संकुल केंद्र कोटेरा की ओर से पुरस्कृत किया गया।इस अवसर सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए.के.साहू ,संकुल प्राचार्य श्रीमती अनिता सिंह,संकुल समन्वयक टोमन लाल मालेकर,संकुल केंद्र कोटेरा अंतर्गत संस्थाओं से प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे। इस आयोजन में निर्णायक कार्य का निर्वहन श्रीमती सरिता भुआर्य,श्रीमती अनुपमा गायकवाड़ व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोटेरा के द्वारा किया गया ।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments