परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : राजिम कुंभ में संतों का कार्यक्रमों का एक अलग ही उत्साह और पहचान देखने को मिलता है। हालांकि मेले के कार्यक्रम में नेताओं का आगमन एवं कलाकारों की प्रस्तुति भी रोज हो रहा है और धर्म नगरी राजिम को भव्य सजाया गया है। यहां देश के कई राज्यों के श्रद्धालुओं के अलावा विदेश से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी क्रम में राजिम कल्प कुंभ में संतों के द्वारा पेशवाई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें श्री राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमंडल उमेश आनंद गिरि महाराज, प्रदेश सचिव संत अंजनी नंदन शरण महाराज ,छत्तीसगढ़ महंत गोकुल गिरी महाराज, दिगंबर जनकपुरी महाराज ,संत मारुति नंदन महाराज ,संत राम सुंदर शरण महाराज, संत सत्यानंद महाराज, दिगंबर संतोषगिरी महाराज, दिगंबर नारायण गिरी, फौजी नागा रामपुरी महाराज ,चित्रानंद महाराज ,दिगंबर थानापति, गोपाल गिरी महाराज के साथ कई साधु संत उपस्थित रहे।



Comments