जिला अध्यक्ष के समक्ष दुर्ग शहर के सैकड़ो महिलाओं ने किया भाजपा में प्रवेश

जिला अध्यक्ष के समक्ष दुर्ग शहर के सैकड़ो महिलाओं ने किया भाजपा में प्रवेश

 

दुर्ग :  भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के समक्ष वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व जिला उपाध्यक्ष  शारदा गुप्ता (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में भूलन साहू,  वंदना साहू, प्राची साहू, खेमलता देवांगन,  बिमला साहू,  रीता साहू , अनिता गुप्ता,  शीला सुखदेवे,  उर्मिला साहू, सुनीता साहू,  ललिता साहू, संगीता गुप्ता,  आरती साहू , प्रिया साहू, सविता साहू, लालती साहू सहित सैंकड़ों महिलाओं ने भाजपा में प्रवेश लिया।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर पूरे देश भर में बड़ा जन समुदाय भाजपा में प्रवेश ले रहा है। आज देश की राजनीति की दशा और दिशा भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से तय हो रही है, ऐसे में जनता का रुझान स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रति है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार हो रहा है। मैं भाजपा परिवार में सभी का स्वागत करता हूं। हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक , मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल  मदन वाढ़ई, गोविंद देवांगन, अजय ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments