परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज कुशियारबरछा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया तत्पश्चात विधायक ने ग्रामीणों की मुलभूत समस्याओं से रूबरू होते हुए उन्हें दुर करने का आश्वासन देते हुए भेंट मुलाकात कर आभार प्रकट किया।
तत्पश्चात वे शोभा पंचायत मेंगोना के क्रिकेट मैच में पहुंचे जहां सभी लोगों ने उनका भव्य स्वागत किये तत्पश्चात ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और मुलभूत समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन देते हुए विधायक ने भेंट मुलाकात करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि पिछले पंद्रह सालों में अभी तक यहां कोई सांसद, विधायक नहीं पहुंचा था जबकि कई बार सांसद विधायकों को आने का न्यौता दिया गया था। वहीं इस क्षेत्र को नक्सली क्षेत्र मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भी बड़े जनप्रतिनिधि इस क्षेत्र में जाने से कतराते थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments