रिटायर्ड IAS पंकज द्विवेदी का निधन: छत्तीसगढ़ में लंबे वक्त तक दी सेवाएं...

रिटायर्ड IAS पंकज द्विवेदी का निधन: छत्तीसगढ़ में लंबे वक्त तक दी सेवाएं...

रायपुर : डेपुटेशन की पोस्ट से रिटायर होने वाले आईएएस पंकज द्विवेदी का निधन हो गया है। लंबे समय तक वे 1975 बैच के आन्ध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी थे। 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद उनकी पोस्टिंग यहां पर कर दी गई थी। वे खाद्य और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव भी रहे थे। जिसके बाद एक बार फिर आंध्र प्रदेश लौटे और मुख्य सचिव बनाए गए थे। 

बता दें, आईएएस पंकज द्विवेदी का अंतिम संस्कार 6 मार्च यानी कल किया जाएगा। दरअसल, वे मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री प्रसाद दुबे के दामाद और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस नेत्री नीरजा द्विवेदी के पति थे। पंकज द्विवेदी के निधन की खबर से बिलासपुर में उनके परिजन और परिचितों के बीच शोक की लहर है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments