जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री चिराग अली को जन्मदिन पर समर्थकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री चिराग अली को जन्मदिन पर समर्थकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा  : जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सैय्यद चिराग अली को आज उनके जन्मदिन पर क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव के साथ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

बतादें कि चिराग अली कांग्रेस पार्टी के एक जुझारू एवं सक्रिय पदाधिकारी माने जाते हैं। और क्षेत्र में उनकी एक अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। वहीं वे क्षेत्र के लोगों की हर समस्याओं को सुनने एवं निदान करने में काफी सक्रिय रहते हैं। हालांकि वे बचपन से एक छोटे ग्रामीण अंचल के गांव से अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी और आज वे कांग्रेस पार्टी के जिला स्तर के कर्मठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता माने जाते हैं। और आज भी बेहद सादगी पूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं। उनका मानना है कि हमें जीवन में चाहे राजनीतिक जीवन हो या सामाजिक व व्यक्तिगत जीवन हो एक अच्छी सोच और सकारात्मक सोच के साथ जीवन को आगे ले जाना चाहिए।

 उनके जन्मदिन के मौके पर क्षेत्र के लोगों का मिलकर बधाई देने का सिलसिला दिन भर जारी रहता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments