लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस की छह सीटों पर प्रत्याशी फाइनल,यहां अभी पेंच

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस की छह सीटों पर प्रत्याशी फाइनल,यहां अभी पेंच

रायपुर :   दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की देर रात तक चली बैठक में छत्तीसगढ़ की 11 में से छह लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी गई। पांच सीटों पर नाम फाइनल नहीं हो सके। इनमें से कुछ पर पैनल बताया जा रहा है। जिन सीटों पर मुहर लगी है, उनमें राजनांदगांव, महासमुंद, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर और रायपुर शामिल है। बस्तर में पीसीसी चीफ दीपक बैज पैनल में फंसे हुए हैं। यहां से हरीश लखमा का भी नाम चल रहा है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में देश के कई राज्यों के प्रत्याशियों पर मंथन हुआ। छत्तीसगढ़ की सूची पर भी लंबी चर्चा कर आधा दर्जन सीटों पर प्रत्याशी चयन का काम पूरा किया गया। 

दरअसल, स्क्रीनिंग कमेटी से आए नामों और सर्वे सूची के आधार पर कमेटी ने नाम तय किए। पांच सीटों को होल्ड पर रखा गया है। कमेटी होल्ड सीटों पर फिर विचार करेगी। कहा जा रहा है कि सामाजिक, राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखकर नाम फाइनल किए जा रहे हैं। प्रत्याशी चयन में सभी बहुसंख्यक समाज को ध्यान में रखा जा रहा है। पिछड़े वर्ग को ध्यान में रखते हुए साहू समाज से दो प्रत्याशियों पर दांव खेला गया है। दुर्ग से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को टिकट न देकर राजेंद्र साहू को दिया जा रहा, ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से लड़ाया जा रहा है। रायपुर से पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नाम पर मुहर लगा दी गई। यहां से उनके अलावा पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के नाम की भी चर्चा थी।

इन छह सीटों पर मुहर 

राजनांदगांव - भूपेश बघेल
रायपुर - विकास उपाध्याय
दुर्ग- राजेंद्र साहू
जांजगीर -चांपा - डॉ. शिव डहरिया
कोरबा- ज्योत्सना महंत
महासमुंद - ताम्रध्वज साहू

यहां अभी पेंच

रायगढ़ - लालजीत सिंह राठिया, हृदय राम राठिया
बस्तर - दीपक बैज, हरीश लखमा,
कांकेर - अनिला भेड़िया, वीरेश ठाकुर
सरगुजा - शशि सिंह या अन्य
बिलासपुर - यादव समाज से कोई









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments