रायपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी तैयारी में जुट गई है। किसानों को साधने के लिए बीजेपी ने बड़ा आयोजन किया है। साइंस कॉलेज मैदान में आज किसान महासम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 11.35 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे मौलश्री विहार जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास में डॉ. रमन सिंह उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास जाएंगे। दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज मैदान पहुचेंगे। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक किसान महासम्मेलन में शामिल होंगे। वहां पर किसानों को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे। रक्षामंत्री धान के अंतर की राशि देने की घोषणा करेंगे।
मंत्री बृजमोहन की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में होंगे शामिल
इसके बाद रक्षामंत्री अग्रसेन धाम जाएंगे। वहां पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माताजी के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अग्रसेन धाम से राजनाथ सिंह एयरपोर्ट रवाना होंगे। दोपहर 1.55 बजे वे रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे।



Comments