गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : "अभियान सृजन" के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक केसर पराग के निर्देशन में थाना लवन पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 08/03/2024 को थाना लवन से प्र०आर० नान्हूराम नवरंगे, आर. भुवनेश्वर कोसले, अमीर राय, भीमेंद्र पैकरा की पुलिस टीम द्वारा ग्राम बनगबौद में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रु0 जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना लवन में अप.क्र. 143/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई है।
आरोपी का नाम-
01. मोहन घृतलहरे पिता मनोहर उम्र 40 साल सा० बनगबौद थाना लवन
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments