जिला चिकित्सालय जांजगीर को मिला एक और विशेषज्ञ डॉक्टर

जिला चिकित्सालय जांजगीर को मिला एक और विशेषज्ञ डॉक्टर

जांजगीर-चाम्पा : जिला चिकित्सालय जांजगीर में एक और विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप की नियुक्ति हुई है। डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप एम डी, जनरल मेडिसिन हैं। उन्होंने एमजीएम मुंबई से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। एमबीबीएस करने के बाद उन्होंने मेडिकल ऑफिसर के पद पर कोरबा और जांजगीर में अपनी सेवाएं दी हैं। जनरल फिजिशियन के रूप में  कृष्णा हॉस्पिटल कानपुर, वेदांता हॉस्पिटल उन्नाव (यूपी), मधुमेह विशेषज्ञ पीजीसीडीएम इंदौर, कार्डियोलॉजी सीनियर रेजिडेंट कानपुर तथा क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ के रूप में अपोलो हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दी हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में वृहद अनुभव लेने के बाद उन्होंने अपने गृह जिले में ही सेवा देने का मन बनाया है। निश्चित रूप से जिलेवासियों को उनके चिकित्सकीय अनुभव का लाभ मिलेगा।

 ज्ञात हो कि डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप की बड़ी बहन वसुंधरा कश्यप भी दंत चिकित्सक के रूप में जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप जांजगीर-चांपा के वर्तमान विधायक ब्यास कश्यप तथा जिला पंचायत जांजगीर चांपा के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सूरज ब्यास कश्यप के सुपुत्र हैं। डॉक्टर कश्यप की जिला चिकित्सालय में पदस्थापना होने पर सभी इष्ट मित्रों, परिजनों तथा शुभचिंतको में हर्ष है तथा उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments