दो दिन से लापता अधेड़ की पेड़ पर लटकी मिली लाश

दो दिन से लापता अधेड़ की पेड़ पर लटकी मिली लाश

सुहेला :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार जिले में एक अधेड़ ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला बलौदाबाज़ार थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम कर्णधार वर्मा है। वह ग्राम लोहारी का निवासी है।  बताया जा रहा है कि, युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। कर्णधार 9 मार्च को किसी को बिना कुछ बताए कहीं चला गया और घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और  दोस्तों से पूछताछ की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 

आत्महत्या का कारण अज्ञात

उधर इसी बीच 11 मार्च को युवक लाश मिली। उसकी लाश खेत में बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकी हुई मिली। पता चलते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दी गई। फिलहाल, आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जाच में जुट गई है। 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments