कलेक्टर के एल चौहान का सार्थक एवं मानवीय पहल, बिन माता पिता के बच्ची का पढ़ाई लिखाई के लिए छात्रावास में भर्ती के लिए दिये निर्देश

कलेक्टर के एल चौहान का सार्थक एवं मानवीय पहल, बिन माता पिता के बच्ची का पढ़ाई लिखाई के लिए छात्रावास में भर्ती के लिए दिये निर्देश

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार  : कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत कसडोल के इंदिरा कालोनी वार्ड क्रमांक02 में की निवासी लक्ष्मींन धीवर अपने 07साल की नतनीन बेटे की बच्ची को बुधवार13मार्च को जिले के कलेक्टर के एल चौहान के पास लेकर गई हुई थी।कलेक्टर के पास बच्ची की दादी ने परिवार की सम्पूर्ण समस्या से अवगत कराया कि बच्ची की माता पिता 7साल पहले ही स्वर्गवास हो गया है जिसका पालन पोषण का दायित्व वह स्वयं निर्वहन किये जाने की बात बताते हुए बच्ची का एडमिशन सरकारी खर्चे से आदिवासी छात्रावास कसडोल में कराए जाने की फरियाद किये,बच्ची की दादी ने यह बात भी कहा कि वह बहुत गरीब है जिसके चलते उनकी नतनीन का सही देखभाल एवं शिक्षा दिशा बेहतर हो पाना सम्भव नहीं है, रोजी मजदूरी से घर का खर्च जैसे तैसे चलता है कि सम्पूर्ण पीड़ा को बताया जिस पर कलेक्टर श्री चौहान ने मानवीय मूल्यों एवं संवेदनशील का परिचय देते हुए त्वरित सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर 7साल की बच्ची तुलसी धीवर पिता स्वर्गीय उद्र कुमार का दाखिला कसडोल स्थित आदिवासी छात्रावास में किये जाने का निर्देश जारी कर सार्थक पहल का परिचय दिया है।कलेक्टर के पहल पर बच्ची के दादी लक्ष्मींन धीवर भावुक होकर धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कही कि कलेक्टर साहब गरीबों के लिए भगवान बनकर आए हैं।गरीबों की समस्या को सहज सरल भाव से सुनकर उनका निदान करने वाले कलेक्टर के प्रति पीड़ित परिवार ने कहा कलेक्टर बलौदाबाजार को सौभाग्य के रूप में मिला है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments