परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव आज अपने विधानसभा के अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम सरगीगुड़ा पहुंचे जहां चौक में रुककर ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए रुबरु हुए। वहीं ग्रामीण इस प्रकार अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी खुश हुए।तत्पश्चात वे उरमाल पहुंचे और चौक में बैठकर सभी ग्रामीणों से मिलकर गांव की समस्याओं को जाना। वहीं विधायक ने कहा कि इस प्रकार आमजन से चौक चौराहों पर मिलकर उनकी समस्याओं को करीब से जाना जा सकता है कभी-कभी लोग मंच और भीड़ में अपनी बातों व समस्याओं को नहीं कह पाते इसलिए कभी मुझे खाली समय मिल जाता है तो इस प्रकार लोगों के बीच पहुंच कर उनसे मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास करता हूं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments