नए चौकी प्रभारी सुनील खूंटे के पदस्थापना के बाद  बलात्कार के आरोपी लोमश गिरफ्तार, रिमांड पर जेल दाखिल

नए चौकी प्रभारी सुनील खूंटे के पदस्थापना के बाद  बलात्कार के आरोपी लोमश गिरफ्तार, रिमांड पर जेल दाखिल

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार  : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  सदानंद कुमार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक  हरीश यादव के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी गिधौरी टुंडा निरीक्षक  के सी दास  के मार्ग दर्शन एवं नवपदस्थ चौकी प्रभारी सुनील खूंटे के कुशल नेतृत्व  में महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराध को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण को जल्द से जल्द निराकरण करने के  निर्देश पर  दिनांक 11 मार्च सोमवार को गिधौरी निवासी रेप के आरोपी लोमश कैवर्त  को गिरौदपुरी पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मामला दिनांक 22 जनवरी 2024 की है की नाबालिग पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर आरोपी लोमस केवट पिता हरीचरण केवट उम्र 21 वर्ष साकिन गिधौरी द्वारा लगातार शारीरिक शोषण किया जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई जिसकी सूचना पीड़िता द्वारा आरोपी को देने पर अपना बच्चा नहीं होना बताकर शादी से इनकार कर दिया जिसकी रिपोर्ट पीड़िता द्वारा पुलिस चौकी गिरोधपुरी में दर्ज कराई जिस पर आरोपी लोमस केवट के विरुद्ध पुलिस चौकी गिरोधपुरी में अपराध क्रमांक 22/2024 धारा 376 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गर्भवती नाबालिक पीड़िता 26 जनवरी 2024 को एक बच्ची को जन्म दिया। विवेचना दौरान दो माह से फरार आरोपी लोमस गिरफ्तार करने हेतु लगातार प्रयास किया गया एवं 11मार्च सोमवार को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक सुनील खुटे प्रधान आरक्षक 153 जितेंद्र कुमार साहू, आरक्षक  654 कार्तिकेश्वर कश्यप, आरक्षक 713 रामलाल  की सराहनीय भूमिका रही।गौरतलब हो कि उक्त मामले को सबसे पहले छत्तीसगढ़ वेबसाइट न्यूज़ ने उठाया था जिसको पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया एवं आरोपी की खोजबीन में टीम लगाकर लगातार तफ्तीश करने की सूचना मीडिया को मिलते रहा और अंततः नवपदस्थ पुलिस चौकी प्रभारी सुनील खूंटे के सक्रियता के चलते आरोपी लोमश कैवर्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुआ।आरोपी की गिरफ्तारी एवं जेल दाखिल के बाद पीड़िता के परिवार ने छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेबसाइट एवं नवपदस्थ चौकी प्रभारी सुनील खूंटे के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments