आपदा पीड़ित 3 परिवारों को 12लाख  रूपये की आर्थिक सहायता

आपदा पीड़ित 3 परिवारों को 12लाख  रूपये की आर्थिक सहायता

 

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर के एल चौहान ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 11 एवं 12 मार्च 2024 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में अंजू कैवर्त्य पति स्व. रतिराम कैवर्त्य, निवासी ग्राम पिकरी तहसील कसडोल, देवचरण कर्ष पिता धनीराम कर्ष, निवासी ग्राम मोतीपुर तहसील कसडोल एवं कमलेश्वर वर्मा पिता स्व.पुनितराम वर्मा, निवासी ग्राम मिरगी, तहसील भाटापारा शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश से मृत्यु एवं आंधी तूफान से विद्युत तार के टुटने से करंट लगने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments