गरियाबंद आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 लीटर महुआ शराब जप्त

गरियाबंद आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 लीटर महुआ शराब जप्त

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :  कलेक्टर गरियाबंद दीपक कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी गरियाबंद ए. के. सिंह के सफल मार्ग दर्शन में  13 मार्च को आबकारी विभाग गरियाबंद की टीम द्वारा वृत्त गरियाबंद के ग्राम कनफाड़ निवासी दया राम सोरी पिता बल्दु सोरी ग्राम कनफाड़ के रिहायसी मकान पर आकस्मिक छापा मार कर उनके कब्जे से 18 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं दिनाक 14 मार्च को ग्राम रानीपरतेवा निवासी कौशलेंद्र देवांगन पिता चैत राम साकीन रानी परतेवा के रिहायसी मकान पर आकस्मिक छापा मार कर उनके कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। इस प्रकार 2 प्रकरणों में कुल 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण तैयार कर दोनों आरोपियों का रिमांड लिया गया है। उपरोक्त कार्यवही में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव, आबकारी आरक्षक पीताम्बर चौधरी सैनिक पदमन साहू, मिथिलेश सिन्हा, एवम वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा तथा रामविशाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments