जशपुर : जशपुर जिले में गांजा तस्कर पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों कार में गांजा भरकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहे थे। दोनों को पकड़कर पुलिस ने कार से 23 किलो गांजा बरामद किया है।
बता दें कि, नई पुलिस चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा कि ओर से कोल्हेनझरिया ओर अत्यधिक मात्रा में मादक पदार्थ गांजा लेकर तस्करी किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी किया। इसी दौरान ओड़िसा की ओर से आ रही कार को पुलिस ने रोककर चालक व महिला से पूछताछ किया जो अपना नाम राजेश बोखरा एवं प्रतिमा बोखरा पति राजेश बोखरा दोनो निवासी राजपतरा थाना तलसरा जिला सुन्दरगढ (ओडिशा) का होना बताया।
तलाशी लेने पर कार से बड़ी मात्रा में गंजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने मादक पदार्थ गांजा को ओडिशा से तस्करी कर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।



Comments