गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : अभियान सृजन" के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक केसर पराग के निर्देशन में थाना लवन पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 18/03/2024 को थाना लवन से प्र०आर० नान्हूराम नवरंगे, धनंजय यादव की पुलिस टीम द्वारा ग्राम मरदा, अहिल्दा व जुडा में अवैध रूप से शराब बिकी करने वाले तीन शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीयो से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1000 रू. एवं 35 पाव गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब कीमत 4200 व बिकी रकम 300 रू. जप्त किया गया है। आरोपीगण के विरूद्ध थाना लवन में अप.क. 151/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट व अप० क0 152,153/24 धारा 34 ए आब० एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई है।
आरोपी का नाम-
01.अश्वनी कुमार जांगडे पिता भरत लाल जांगडे उम्र 40 साल सा० मरदा थाना लवन
02.रमाबाई बंजारे पिता मुन्ना बजारे उम्र 40 साल सा० अहिल्दा थाना लवन
03.ताराचंद मिरी पिता रामखिलावन मिरी उम्र 31 साल सा० जुडा थाना लवन
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments