आरंग : नये थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने आरंग थाने में पद भार ग्रहण कर लिया है। खरोरा थाने से स्थानांतरित हो कर आये थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात के दौरान चर्चा करते हुये कहा कि फरियादी की समस्याओं के त्वरित निराकरण करना एवं विधि व्यवस्था और शांति बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।प्रबुद्ध लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व अपराध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कोशिश रहेगी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments