क्षेत्रीय विधायक पहुंचे ग्राम जटियातोरा व कनसिंघी

क्षेत्रीय विधायक पहुंचे ग्राम जटियातोरा व कनसिंघी

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव आज क्षेत्रीय दौरे पर छुरा क्षेत्र के ग्राम जटियातोरा पहुंचे। जहां ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया एवं खराब मौसम व बारिश के बाद भी उनके गांव पहुंचने पर सभी ग्रामवासियों ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं ग्राम सेंदबाहरा व जटियातोरा के बीच बेंदरानाला में पुलिया निर्माण नहीं होने के चलते ग्रामीणों ने बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से रूबरू कराया। जिस पर विधायक ने कहा कि यह पुलिया के लिए प्रपोजल सेतु विभाग चला गया है और सेक्शन होते ही बहुत जल्द इस समस्या से ग्रामवासियों को निजात मिल जायेगा। वहीं ग्राम पटेल के घर निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे ग्राम कनसिंघी के लिए रवाना हुए।

ग्राम कनसिंघी के बोईरडीही में पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किये। वहीं महिलाओं ने विधायक से मुलाकात करते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराए। जिस पर विधायक ने कहा कि यह क्षेत्र पिछले पंद्रह सालों से उपेक्षित रहा है और समस्याएं काफी है हम अपने पांच सालों के कार्यकाल में जितना हो सके समस्याओं का निदान करने का प्रयास करेंगे। तत्पश्चात वे ग्राम के गरीब महिला मान बाई ध्रुव के यहां नीजी कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात गरियाबंद के लिए रवाना हुए।इस अवसर पर विधायक के साथ जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के महामंत्री सैय्यद चिराग अली, सरपंच प्रतिनिधि दयालु राम कुंजाम, वरिष्ट कांग्रेसी राधे सेन, पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंग,कमलेश कुमार, भारत यादव,ब्रीजलाल नेताम,झामन नेताम, हरिराम नेताम, भगवान सिंग, राधेश्याम के साथ गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments